पटना/08.05.19 । कवि गुरु रवींद्र नाथ टैगोर का 158 वां जयंती उत्सव बिहार आर्ट थियेटर मना रहा है। इस अवसर पर कालिदास रंगालय में 8 मई से 12 मई तक कई कार्यक्रम का आयोजन बंगला यूनिट कर रहा है।
8 मई को कवि गुरु की रचना काल मृगया की प्रस्तुति अभिकल्पना कलावृक्षम ने दी। नृत्य नाटिका का निर्देशन सुदीपा घोष ने किया। काल मृगया का संदर्भ पौराणिक है। श्रवण कुमार व उनके अंधे माता-पिता के कथा को आधार मानकर काव्य नाट्य की रचना की गई है।
9 मई को कमल नस्कर का माईम अभिनय, 10 मई को सुब्रत बनर्जी का रवींद्र संगीत, 11 व 12 मई को गीतांजलि शिवाशीष मुखर्जी एवं संचारी गौतम राय चौधरी का रवींद्र संगीत नृत्य है।
नाटिका में तारा शंकर धीर, राहुल कुमार, इवाना सरखेल, त्विषा, संगीता रमण कुट्टी, कृति रानी, सोमा रानी साह, कनिष्का, दीपक कुमार, सुशील राज, सुदीपा घोष, स्पंदन बोस, प्रांजल व स्नेहा ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
समारोह में डाॅ शांति जैन, कैप्टन दिलीप सिन्हा, अमिय नाथ चटर्जी, बिहार आर्ट थियेटर के अध्यक्ष आर एन दास, सचिव अरुण कुमार सिन्हा, संयोजक आलोक गुप्ता, प्रदीप गांगुली व गुप्तेश्वर कुमार ने नृत्य मंडली के कलाकारों का मनोबल बढ़ाया।