मुख्य समाचार

पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू

पटना/09.05.19 । गणतंत्र दिवस 2020 पर दिये जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन व अनुशंसा की प्रक्रिया 1 मई, 2019 से शुरू है। नामांकन केवल गृह मंत्रालय की वेबसाइट www.padmaawards.gov.in पर ही स्वीकार किये जायेंगे। नामांकन व अनुशंसा की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2019 है। वेबसाइट पर नामांकन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपलब्ध है।

पद्म पुरस्कांरों के अंतर्गत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार आते हैं। इन्हें सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार माना जाता है। इस पुरस्कार की स्था्पना 1954 में हुई थी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। 

पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सिविल सर्विसेज, व्यापार और उद्योग में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धि व सेवाओं के लिए दिया जाता है। 
 


संबंधित खबरें