मुख्य समाचार

छठे चरण का मतदान 12 मई को, 8 सीटों पर 127 उम्मीदवार

पटना/10.05.19 । लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान 12 मई (रविवार) को है। इस चरण में बिहार की आठ संसदीय सीट वाल्मिकीनगर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में मतदान होगा। इन सीटों के लिए चुनाव प्रचार आज शाम छह बजे थम गया। 

16 महिलाओं समेत 127 उम्मीदवारों का फैसला करीब एक करोड़ 38 लाख मतदाता करेंगे। सर्वाधिक 22 उम्मीदवार पूर्वी चंपारण और वैशाली से हैं। 13,793 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।   

पूर्वी चंपारण : भाजपा केे राधा मोहन सिंह एवं रालोसपा केे आकाश कुमार सिंह में मुकाबला है। 

पश्चिम चंपारण : भाजपा के संजय जायसवाल व रालोसपा के डाॅ बृजेश कुशवाहा मुख्य उम्मीदवार हैं। इस सीट से सबसे कम 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

वैशाली : राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह एवं लोजपा की वीणा सिंह में कड़ी टक्कर है। 

सीवान : जदयू से कविता सिंह और राजद की हिना शहाब उम्मीदवार हैं। यहां से 19 प्रत्याशी हंै। 

महाराजगंज : भाजपा से जनार्दन सिग्रिवाल व राजद सेे रंधीर कुमार सिंह प्रत्याशी हैं। इस सीट से 11 अभ्यर्थी हैं।

गोपालगंज : जदयू केे डाॅ आलोक कुमार सुमन और राजद के सुरेंद्र राम प्रमुख उम्मीदवार हैं। 13 प्रत्याशी हैं।

शिवहर : 18 उम्मीदवारों में भाजपा की रमा देवी और राजद के सैयद फैसल अली में मुकाबला है।

वाल्मिकीनगर : कांग्रेस से शाश्वत केदार और जदयू सेे वैद्यनाथ प्रसाद महतो उम्मीदवार हैं। यहां से 13 प्रत्याशी हैं। 

निर्वाचन संबंधित किसी तरह की शिकायत व सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, पटना के कंट्रोल रूम नंबर 0612-2215978 एवं फैक्स-0612-2215611 पर दी जा सकती है। 
 


संबंधित खबरें