पटना/12.05.19। भारत निर्वाचन आयोग का थीम कोई मतदाता न छूटे के लिए पटना जिला में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत डीएम कुमार रवि ने इको पार्क गेट एक के पास वोटर सेल्फी जोन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा आपका मतदान ही लोकतंत्र की जान है। इसलिए 19 मई को मतदान निश्चित रूप से करें।
डीएम ने मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे सेल्फी को Sveep Panta के ट्वीटर और फेसबुक पर #Patna Will Vote के साथ अपलोड करेंगे। 18 मई तक #Patna Will Vote में अपलोड सेल्फी से रेंडेमली 100 सेल्फी का चयन किया जायेगा। चयनित मतदाता डीएम की हाईटी में शामिल होंगे।
इको पार्क के अलावा संजय गांधी जैविक उद्यान के गेट 1 एवं 2, बिहार म्यूजियम, ऊर्जा पार्क, लोहिया पार्क, सेंट्रल एवं पीएनएम माॅल में भी वोटर सेल्फी जोन बनाया गया है। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी प्रियंवदा भारती एवं अनिल कुमार चौधरी समेत कई मतदाता भी मौजूद थे।