मुख्य समाचार

बिहार में 4900 स्कूलों का संचालन कर रहा वन बंधु  

पटना/12.05.19। वन बंधु परिषद बिहार के सुदूर क्षेत्रों में 4900 स्कूलों का संचालन कर रहा है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर आंकड़ा 86201 है। साल के अंत तक स्कूलों की संख्या एक लाख करने का लक्ष्य है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चे प्रारंभिक शिक्षा के साथ संस्कार पा रहे हैं। स्कूल की शुरुआत 1989 में धनबाद जिले के टुंडी से हुई। उक्त जानकारी मुख्यालय कोलकाता से आये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सरावगी ने दी।   

वन बंधु परिषद के पटना चैप्टर की वार्षिक आमसभा रविवार को मारवाड़ी आवास गृह में हुई। सभा में राधेश्याम बंसल अध्यक्ष, विजय कुमार किशोरपुरिया कार्यकारी अध्यक्ष, संजय कुमार भरतिया सचिव, सुजीत सिंघानिया कोषाध्यक्ष एवं रमेश चंद्र गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। 

इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव पूर्वी जोन विजय महेश्वरी भी शामिल हुए। महिला समिति प्रभाग की अध्यक्ष सुशीला अग्रवाल को चुना गया। अनिल रिटोलिया समेत बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य मौजूद थे। 


संबंधित खबरें