मुख्य समाचार

पीएम 14- 15 को बक्सर, सासाराम व पालीगंज में , राहुल का रोड शो 16 को 

पटना/13.05.19। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण (19 मई) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में 14 व 15 मई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 16 मई को चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। 

प्रधानमंत्री 14 मई को बक्सर और सासाराम की सभा में भाग लेंगे। वे बक्सर में 12 बजे और सासाराम में 2 बजे उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। सीएम नीतीश कुमार सासाराम और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी बक्सर में उनके साथ रहेंगे। बक्सर से अश्विनी चौबे और सासाराम से छेदी पासवान भाजपा उम्मीदवार हैं। 

प्रधानमंत्री 15 मई को पाटलिपुत्र संसदीय सीट के पालीगंज में 11 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पाटलिपुत्र से भाजपा के राम कृपाल यादव उम्मीदवार हैं।      

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 16 मई की शाम पटना में रोड शो करेंगे। इससे पहले वे पाटलिपुत्र सीट के विक्रम में एक सभा को संबोधित करेंगे। पटना साहिब से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा और पाटलिपुत्र सीट से राजद की मीसा भारती उम्मीदवार हैं। 
 


संबंधित खबरें