पटना/17.05.2019। लोकसभा चुनाव के अंतिम एवं सातवें चरण का मतदान 19 मई (रविवार) को है। अंतिम चरण का चुनाव प्रचार आज शाम छह बजे थम गया। इसके साथ ही डेढ़ माह से चल रही राजनीतिक दलों की चुनावी सभाएं भी बंद हो गयीं।
अंतिम चरण में बिहार के आठ लोकसभा क्षेत्र पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, जहानाबाद, आरा, बक्सर, सासाराम व काराकाट में मतदान होगा। साथ ही डिहरी विधान सभा में भी उपचुनाव है। 157 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 137 पुरुष और 20 महिलाएं हैं।
प्रमुख उम्मीदवार -
पटना साहिब- रविशंकर प्रसाद (भाजपा), शत्रुघ्न सिन्हा (कांग्रेस)
पाटलिपुत्र - राम कृपाल यादव (भाजपा), मीसा भारती (राजद)
नालंदा - कौशलेंद्र कुमार (जदयू), अशोक आजाद (हम)
जहानाबाद - चंदेश्वर प्रसाद (जदयू), सुरेंद्र यादव (राजद), डाॅ अरुण कुमार (निर्दलीय)
आरा - राज कुुमार सिंह (भाजपा), राजू यादव (सीपीआई माले-सीट राजद कोटे से है)
बक्सर - अश्विनी चौबे (भाजपा), जगदानंद सिंह (राजद)
सासाराम - छेदी पासवान (भाजपा), मीरा कुमार (कांग्रेस)
काराकाट - उपेंद्र कुशवाहा (रालोसपा), महाबली सिंह (जदयू)
डिहरी विधान सभा - फिरोज हुसैन (राजद), सत्य नारायण सिंह (भाजपा)
अंतिम चरण में 1,51,92,432 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 15811 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। मतदाताओं की संख्या के अनुसार सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र पटना साहिब और सबसे छोटा जहानाबाद है। नालंदा में उम्मीदवारों की संख्या 35 होने के कारण वहां तीन बैलेट यूनिट का प्रयोग होगा। आरा से सबसे कम 11 उम्मीदवार हैं।
निर्वाचन संबंधित किसी तरह की शिकायत व सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, पटना के कंट्रोल रूम नंबर 0612-2215978 एवं फैक्स-0612-2215611 पर दी जा सकती है।