पटना/18.05.19। क्रिकेटर ईशान किशन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे 19 मई को घर से निकल कर अवश्य मतदान करें। फर्स्ट टाइम वोटर से भी मतदान का आग्रह किया । पटना जिला के आइकन ईशान किशन मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गांधी मैदान में बने सेल्फी प्वाइंट पर मौजूद थे।
ईशान ने कहा कि मैं भी पटना का मतदाता हूं। मेरा मतदान केंद्र कुम्हरार विधान सभा क्षेत्र में है। क्रिकेट मैच के बावजूद मुंबई से पटना मतदान करने आया हूं।
उन्होंने मतदाताओं से कहा पहले मतदान करें फिर कोई काम करें। आपके मतदान से ही सरकार बनती है। यह सरकार राज्य एवं देश के विकास के लिए काम करती है। अपने वोट के महत्व को समझते हुए निश्चित रूप से मतदान करें।
इस मौके पर स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी प्रियंबदा भारती, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी एवं उप समाहर्ता राजेश कुमार मौजूद थे।