मुख्य समाचार

दो से तीन चरणों में संपन्न हो चुनाव प्रक्रिया, सर्वदलीय बैठक की मांग

पटना/19.05.19। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन के पास स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 326 पर मतदान किया। मतदान केंद्र पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से उन्होंने कहा क्राइम, करप्शन, कम्युनिल्जम से समझौता नहीं कर सकते। 

चुनाव की लंबी अवधि पर सीएम ने सुझाव देते हुए कहा कि इतना लंबा चुनाव नहीं होना चाहिए। अप्रैल-मई में गर्मी की वजह से लोगों को परेशानी होती है। चुनाव अगर एक चरण में हो, तो बेहतर होता। देश बड़ा होने के कारण दो या तीन चरणों में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होनी चाहिए। फरवरी-मार्च या फिर अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होना चाहिए। इस संबंध में विचार-विमर्श के लिए सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए।

23 मई आपके लिए कितना टफ रहेगा के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे लिए कोई टफ डे नहीं है। हम कभी भी किसी चीज को टफ नहीं मानते। अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और परिश्रम के साथ निभाते हैं। लोकतंत्र में जनता ही मालिक है। 
 


संबंधित खबरें