मुख्य समाचार

अंतिम चरण में 51.49 फीसदी वोटिंग, पटना साहिब में सबसे कम मतदान

पटना/19.05.19। लोकसभा चुनाव के अंतिम (सातवें) चरण में बिहार में 51.49 फीसदी वोटिंग हुई। राजधानी के शहरी क्षेत्र पटना साहिब में मतदान का प्रतिशत सबसे कम 46.34 जबकि ग्रामीण क्षेत्र पाटलिपुत्र में प्रतिशत 55.89 रहा। इससे स्पष्ट है कि ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता शहरी क्षेत्र से अधिक जागरूक हैं।

बिहार की 40 सीटों के लिए 11 अप्रैल से शुरू चुनाव 19 मई को संपन्न हो गया। अंतिम चरण में पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, जहानाबाद, आरा, बक्सर, सासाराम व काराकाट सीटों पर मतदान हुआ। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पटना साहिब में 46.34, सासाराम में 54.39पाटलिपुत्र में 55.89, बक्सर में 53.93, काराकाट में 49.06, नालंदा में 48.88, जहानाबाद में 51.70 और आरा में 51.75 प्रतिशत वोट पड़े। डेहरी विधान सभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 56 रहा।

इन सीटों पर 2014 में 51.48 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इस बार 51.49 प्रतिशत वोट पड़े। 2014 में जहानाबाद में 57.04, पाटलिपुत्र में 56.38, बक्सर में 54.19, सासाराम में 52.72, काराकाट में 50.01, आरा में 48.96, नालंदा में 47.23 एवं पटना साहिब में 45.36 प्रतिशत वोट पड़े थे।
 


संबंधित खबरें