पटना । डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने राजेन्द्र नगर स्थित संत जोसेफ हाई स्कूल में सपरिवार वोट दिया। बाद में उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बिहार में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर लोकसभा चुनाव के सभी सात चरणों में मतदान लगभग शांतिपूर्ण रहा।
तेज गर्मी के बावजूद लोगों ने 2014 की तुलना में औसतन 2.5 फीसदी अधिक वोट डाल कर लोकतंत्र में अपनी गहरी आस्था प्रकट की। इस उत्साहवर्धक भागीदारी के लिए राज्य के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि 2019 का जनादेश भी मजबूत सरकार के लिए ही होगा।
पातेपुर के पूर्व विधायक महेंद्र बैठा के आकस्मिक निधन पर भी उन्होंने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने आत्मा की शांति और दुख की घड़ी में परिजन व समर्थकों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। गत रात एम्स दिल्ली में हार्ट अटैक से महेंद्र बैठा का निधन हो गया।