मुख्य समाचार

एग्जिट पोल नतीजों से जोश में शेयर बाजार, सेंसेक्स 1422 एवं निफ्टी 421 अंक ऊपर 

मुंबई/20.05.19। एग्जिट पोल नतीजों का असर सोमवार को शेयर बाजार पर दिखा। उत्साहित निवेशकों की खरीदारी से सेंसेक्स गत 10 साल में सबसे बड़ी बढ़त और रिकॉर्ड हाई के साथ बंद हुआ। एनडीए के पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी के संकेत से सेंसेक्स 1421.90 अंकों कीे बढ़त के साथ 39,352.67 और निफ्टी 421.10 अंकों की बढ़त के साथ 11,828.25 पर बंद हुआ। 

शेयरों में तेजी से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 5,27,602.37 करोड़ रुपये बढ़ गया। सोमवार को कारोबार समाप्त होने पर सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 1,51,86,312.05 करोड़ रुपये हो गया, जबकि शुक्रवार को 1,46,58,709.68 करोड़ रुपये था।    

बैंकिंग एवं ऑटो शेयरों में जहां तेजी दिखी, वहीं आईटी सेक्टर में हल्की गिरावट नजर आई। एसबीआई, इंडसइंड, यस एवं आईसीआईसीआई बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, टाटा मोटर्स, मारुति व टाटा स्टील में तेजी नजर आई। 52 सप्ताह के उच्च स्तर छूने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, डीसीबी बैंक, फेडरल बैंक, एचडीएफसी एवं आईसीआईसीआई बैंक, एसआरएफ, टाइटन, कोटक महिंद्रा एवं पीवीआर हैं। 
 


संबंधित खबरें