नई दिल्ली/22.05.19। गृह मंत्रालय ने कल होने वाली वोटों की गिनती के सिलसिले में हिंसा की आशंका के मद्देनजर राज्यों के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशकों को अलर्ट किया है। गृह मंत्रालय ने राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से कानून और व्यवस्था एवं सार्वजनिक शांति बनाए रखने को कहा है।
स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त उपाय करने का भी निर्देश है। विभिन्न क्षेत्रों में हिंसा भड़काने एवं मतगणना के दिन तोड़-फोड़ करने को लेकर दिये गये वक्तव्यों को देखते हुए ऐसा निर्देश जारी किया गया है।