मुख्य समाचार

किसानों को योजनाओं की जानकारी देंगे महाभियान रथ 

पटना/28.05.19 । खरीफ महाभियान 2019 के अवसर पर खरीफ महाभियान एवं बीज वाहन रथों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री सचिवालय से रवाना किये गये रथ बिहार के सभी जिलों में जायेंगे । साथ ही कृषि विभाग की खरीफ मौसम में संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को देंगे । 

कृषि रथों को प्रखंड, पंचायत एवं गांव स्तर पर घुमाया जायेगा । रथ पर रखे बीज किसानों को अनुदान पर मिलेंगे । इसी तरह कीटनाशी रसायन से बीजों का उपचार किया जायेगा। इस अवसर पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, प्रधान सचिव सुधीर कुमार, कृषि निदेशक आदेश तितरमारे एवं निदेशक उद्यान समेत कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें