मुख्य समाचार

छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला 

पटना/28.05.19। आरा के एसपी समेत 6 आईपीएस अधिकारी बदले गये हैं। आरा के एसपी आदित्य कुमार को रेल आईजी का सहायक बनाया गया है। गया के सिटी एसपी सुशील कुमार आरा के नये एसपी होंगे। 

पटना के ग्रामीण एसपी संजय कुमार सिंह को बगहा बीएमपी का कमांडेंट, एसडीपीओ सीवान कांतेश कुमार मिश्रा पटना के ग्रामीण एसपी, जगदीशपुर एसडीपीओ मंजीत को गया का सिटी एसपी और एटीएस में एएसपी लिपि सिंह को बाढ़ का एसडीपीओ नियुक्त किया गया है। 

पोस्टिंग की प्रतीक्षा में रहे रत्न मणि संजीव को सीआईडी में डीआईजी एवं एसपी विवेक कुमार को बीएमपी 1 का कमांडेंट बनाया गया है। बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी रत्न किशोर झा को एसडीपीओ बाढ़ से स्थानांतरित करते हुए भागलपुर में ट्रैफिक डीएसपी नियुक्त किया गया है।       


संबंधित खबरें