पटना/28.05.19 । रमजान के मौके पर 1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया । इफ्तार में राज्यपाल लाल जी टंडन, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, सभापति बिहार विधान परिषद हारून रसीद, मंत्रिपरिषद के सदस्य, रोजेदार एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
इफ्तार के पहले हजरत सैयद शाह शमीम मोनमी ने रमजान एवं रोजे की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला और सामूहिक दुआ की। मुख्यमंत्री समेत अतिथियों ने राज्य की तरक्की, आपसी भाईचारे एवं मोहब्बत के लिए खुदा-ए-ताला से दुआ की।

सीएम ने दावत-ए-इफ्तार में आये सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया । उन्होंने कहा एक महीने तक रोजेदार उपवास करते हैं । यह अपने आप में एक खास बात है। रोजेदारों की इच्छा पूरी हो, बिहार और देश तरक्की करे और हम सबकी सेवा कर सकें। यही दुआ करते हैं ।