मुख्य समाचार

क्रिकेट वर्ल्ड कप 30 मई से 

लंदन/29.05.19 । क्रिकेट वर्ल्ड कप 30 मई से शुरू हो रहा है । 14 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले वर्ल्ड कप में 10 टीम हैं । भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका एवं पाकिस्तान की टीम मैच में हिस्सा ले रही है। 

30 मई को पहला मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा । भारत का पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका से है । 46 दिनों तक चलने वाले टूर्नामेंट में 48 मैच खेले जाएंगे । टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव और 2011 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में वर्ल्ड कप जीता था।

टीम इंडिया : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी व रविंद्र जडेजा । 
 


संबंधित खबरें