मुख्य समाचार

मोदी सरकार 2 : मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुआ जदयू, बिहार से 6 को मिली जगह  

नई दिल्ली । जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने से इनकार कर दिया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले जदयू ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया। एक मंत्री पद का प्रस्ताव जदयू को पसंद नहीं आया । भाजपा ने सहयोगी दलों को एक-एक मंत्री पद का ऑफर दिया था।

इधर, राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 57 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें 24 कैबिनेट, 9 राज्य (स्वतंत्र प्रभार) एवं 24 राज्यमंत्री हैं। राजनाथ सिंह के बाद तीसरे नंबर पर अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। झारखंड से अर्जुन मुंडा भी नई टीम में शामिल हुए। समारोह में देश-विदेश से आठ हजार अतिथि मौजूद थे। 

मंत्रिमंडल में बिहार से कैबिनेट मंत्री के रूप में रवि शंकर प्रसाद, रामविलास पासवान व गिरिराज सिंह, राज्य मंत्री के तौर पर आरके सिंह (स्वतंत्र प्रभार), अश्विनी चौबे एवं नित्यानंद राय ने शपथ ली। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा के सांकेतिक प्रस्ताव पर पार्टी में सहमति नहीं बनी। हम सरकार में शामिल नहीं हो रहे हैं, लेकिन एनडीए में बने रहेंगे। सरकार में शामिल होना बड़ी बात नहीं है। हम बिहार में साथ काम कर रहे हैं। पूरी मजबूती से एक साथ हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री मौजूद थे। लोकसभा चुनाव में बिहार एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया है। जेडीयू ने 16, बीजेपी ने 17 और लोजपाा ने 6 सीटें जीती हैं।
 


संबंधित खबरें