मुख्य समाचार

गिरिराज को पशुपालन, आरके सिंह को ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेवारी  

पटना/नई दिल्ली । केंद्र सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा शुक्रवार को कर दिया गया । नई सरकार में बिहार से छह मंत्री हैं । इनमें तीन कैबिनेट, एक राज्य (स्वतंत्र प्रभार) और दो राज्य मंत्री हैं।   

कैबिनेट मंत्री एवं विभाग  : रविशंकर प्रसाद (कानून एवं न्याय, संचार, इलेक्ट्राॅनिक एवं आईटी मंत्रालय), राम विलास पासवान (उपभोक्ता मामलों , खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण), गिरिराज सिंह (पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन) ।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार : राज कुमार सिंह (ऊर्जा) , साथ में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री । 

राज्य मंत्री : नित्यानंद राय (गृह), अश्विनी चौबे (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) ।

इस बार राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय की जिम्मेवारी दी गई है । अमित शाह को गृह, निर्मला सीतारमण को वित्त, पीयूष गोयल को रेल, वाणिज्य एवं उद्योग, डाॅ एस. जयशंकर को विदेश, धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम एवं स्टील, रमेश पोखरियाल निशंक को मानव संसाधन विकास, समृति ईरानी को महिला-बाल विकास व टेक्सटाइल एवं डाॅ हर्षवर्धन को स्वास्थ्य मंत्रालय का काम सौंपा गया है ।   

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रपति भवन में 57 मंत्रियों ने 30 मई को शपथ ली। इनमें 24 कैबिनेट, 9 राज्य (स्वतंत्र प्रभार) एवं 24 राज्यमंत्री हैं। 
 


संबंधित खबरें