मुख्य समाचार

सभी किसानों को मिलेगी सालाना छह हजार राशि

नई दिल्ली/पटना/01.06.19। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब सभी किसानों को सालाना 6000 राशि मिलेगी। साथ ही किसानों के लिए पेंशन योजना भी शुरू की गई है। 60 साल उम्र के बाद किसानों को प्रतिमाह तीन हजार पेंशन मिलेगी, लेकिन उन्हें प्रतिमाह अंशदान देना होगा। इतनी ही राशि सरकार भी जमा करेगी। केंद्र सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में ही किसानों को बड़ी राहत दी है। 

कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री किसान योजना पहले सिर्फ लघु एवं सीमांत किसानों के लिए थी। 5 एकड़ भूमि (दो हेक्टेयर) वाले किसानों को ही योजना का लाभ मिलता था, लेकिन अब सभी किसानों को फायदा होगा। इस योजना से देश के 14.50 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।   

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पहले 12.50 करोड़ किसान कवर हो रहे थे। अब 14.50 करोड़ किसान इस दायरे में होंगे। योजना लागत 75 हजार करोड़ से बढ़कर 87 हजार करोड़ हो गई है। चार माह में दो हजार राशि किसानों के खाते में भेजी जायेगी।  
 


संबंधित खबरें