पटना/01.06.19। बिहार मंत्रिमंडल का 2 जून (रविवार) को विस्तार होने जा रहा है। नये मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में 11.30 बजे होगा। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल लालजी टंडन से आज मुलाकात की। फिलहाल सरकार के कई विभागों में मंत्री पद रिक्त हैं। लोकसभा चुनाव में भी राज्य सरकार के दो मंत्री दिनेश यादव और ललन सिंह सांसद निर्वाचित हुए हैं।