पटना/07.06.19। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सिस्टम को इस तरह विकसित करें कि गड़बड़ी एवं अपराध करने वाले पकड़ में आ सकें । सूचना तंत्र को और बेहतर बनाने की जरूरत है । राज्य के सभी जगहों में पुलिस गश्ती जारी रहनी चाहिए । डीजीपी अपनी निगरानी में इस पर नजर रखें। सीएम ने 1 अणे मार्ग में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ विधि-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री ने पुलिस मैनुअल को नए सिरे से बनाने का निर्देश दिया। थानों में अनुसंधान कार्य एवं विधि-व्यवस्था को अलग-अलग कर एएसएचओ को जिम्मेवारी देने, थाना प्रबंधक एवं अनुमंडल कार्यालयों में एक अतिरिक्त अपर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति पर चर्चा हुई । बाइकर्स गैंग की पहचान, पुलिस वाहनों में जीपीएस एवं समय पर सीसीटीवी लगाने और महिला शौचालय निर्माण का निर्देश दिया गया ।
बैठक में डीजीपी, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव (गृह), सभी एडीजी, सीएम के प्रधान सचिव एवं सचिव समेत पुलिस मुख्यालय के अधिकारी मौजूद थे।