पटना/08.06.19। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में बिहार के तीन शहर पटना, गया और मुजफ्फरपुर हैं। इसे राज्य सरकार ने चुनौती के रूप में लिया है।
डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बताया कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को इस साल नवंबर तक 16.96 करोड़ की लागत से 8 वायु गुणवत्ता जांच केेंद्र लगाने का निर्देश दिया गया है। पटना में चार, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर एवं दरभंगा में एक-एक नये केेंद्र लगेंगे। वर्तमान में पटना में तारामंडल के पास तथा गया एवं मुजफ्फरपुर में एक-एक वायु गुणवत्ता जांच केंद्र कार्यरत हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्ययोजना के अंतर्गत बिहार के 3 शहर पटना, गया और मुजफ्फरपुर के लिए केंद्र सरकार 10 करोड़ राशि उपलब्ध करा रही है। राशि वायु गुणवत्ता अनुश्रवण प्रणाली, तीन मेकेनिकल डस्ट स्वीपिंग मशीन, पानी के छिड़काव के लिए वाहन व उपकरण, हरित कार्यक्रम, कम्पोस्टिंग इकाई, चार चलित प्रवर्तन इकाई एवं जन जागरूकता संबंधी कार्यों पर खर्च की जायेगी।