मुख्य समाचार

एईएस से अब तक 25 बच्चों की मौत

मुजफ्फरपुर/09.06.19। एक्यूट इन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से अब तक एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में भर्ती 25 बच्चों की मौत हो चुकी है । रविवार को भी 20 नये मरीजों को भर्ती किया गया । बिहार के नेपाल की सीमा वाले क्षेत्रों में इस बीमारी का प्रकोप हर साल देखा जाता है । कृछ जगहों पर इस बीमारी को चमकी एवं दिमागी बुखार के नाम से भी जाना जाता है।

इस बीमारी के इलाज में ऑक्सीजन की जरूरत सबसे अधिक पड़ती है। एसकेएमसीएच में भर्ती बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण ऑक्सीजन प्वाइंट में परेशानी हो रही है। बीमारी के लक्षण में तेज बुखार, सिर में उभरी चित्ती , शरीर में जकड़न, भूख कम लगना, चिड़चिड़ापन और बार-बार रोना है । एसकेएमसीएच के शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष का कहना है कि बच्चों में ऐसे कोई भी लक्षण दिखे, तो शीघ्र अस्पताल लेकर जाएं । 


संबंधित खबरें