मुख्य समाचार

किसान चौपाल 10 जून से

पटना/09.06.19। राज्य के चयनित गांवों में 10 से 30 जून तक किसान चौपाल का आयोजन किया जायेगा। चौपाल में खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी और केंद्र-राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए किसानों से सुझाव लिये जायेंगे। 

समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्र के सांसद, विधायक एवं पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। किसानों को ग्रामीण कृषि मौसम सेवा की एडवाइजरी के साथ वैकल्पिक फसलों की जानकारी भी मिलेगी।
 


संबंधित खबरें