नई दिल्ली/पटना/10.06.19। मशहूर अभिनेता गिरीश कर्नाड का सोमवार को 81 साल की उम्र में बेंगलुरु में निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थे। उनके निधन से बाॅलीवुड में शोक है । गिरीश को ज्ञानपीठ अवार्ड, पद्मश्री व पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था । एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है फिल्मों में उन्होंने सलमान खां के साथ काम किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गिरीश कर्नाड के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि गिरीश कर्नाड सभी माध्यमों में अपने बहुमुखी अभिनय के लिए हमेशा याद किए जाएंगे । वे अपनी पसंद के विषयों पर भावुकता से बोलते थे । भविष्य में भी उनका काम लोकप्रिय रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनके निधन से ना सिर्फ फिल्म जगत बल्कि साहित्य के क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है।