मुख्य समाचार

युवराज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

मुंबई/10.06.19। ऑल  राउंडर युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है । मुंबई में प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा की । इस दौरान युवराज भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि जब उन्हें कैंसर हुआ था, तो सभी ने उनका साथ दिया था । अब मेरी प्राथमिकता कैंसर रोगियों की मदद होगी । 

उन्होंने कहा इस खेल ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है कि कैसे लड़ना है और गिरने के बाद कैसे उठना है । युवराज 2007 के वर्ल्ड टी 20 और 2011 वर्ल्ड कप टीम के सदस्य रहे । एक नई शुरुआत के लिए क्रिकेट की हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है ।  
 


संबंधित खबरें