मुख्य समाचार

लोकेश सिंह बने उद्योग विभाग के सचिव 

पटना/10.06.19। राज्य सरकार ने सोमवार को पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण अब राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य होंगे। छपरा प्रमंडल के आयुक्त लोकेश सिंह को उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त नर्मदेश्वर लाल छपरा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। 

कोसी प्रमंडल के आयुक्त असंगबा चुबा आओ स्वास्थ्य विभाग में सचिव होंगे। पूर्णिया प्रमंडल की आयुक्त सफीना एएन कोसी प्रमंडल की अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त पंकज कुमार पाल अब मगध प्रमंडल के आयुक्त होंगे। भागलपुर की आयुक्त वंदना किनी को मुंगेर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव उदिता सिंह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। 


संबंधित खबरें