पटना/12.06.19। शहीद लांस नायक जावेद के पार्थिव शरीर पर पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने पटना एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि दी। खगड़िया जिला के जावेद जम्मू कश्मीर के पूंछ सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हो गये। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट से जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पटना के स्टेट हैंगर में लाया गया।
बाद में जावेद के पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव मरार, खगड़िया भेजा गया। वहां राजकीय समारोह के साथ अंतिम संस्कार होगा, जिसमें राज्य सरकार के प्रतिनिधि, खगड़िया जिला एवं सैन्य प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
पटना एयरपोर्ट पर गृह सचिव आमिर सुबहानी, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, डीएम कुमार रवि, एसएसपी गरिमा मलिक, ब्रिगेडियर एके यादव, कर्नल परमार, लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप सुमन समेत प्रशासन एवं सैन्य पदाधिकारियों ने भी पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।