मुख्य समाचार

समिति ने जारी किया परीक्षाओं का कैंलेंडर

पटना/13.06.19। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2019-20 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2020 एवं इंटर की परीक्षा 3 फरवरी से 13 फरवरी 2020 तक होगी। जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए प्रारंभिक परीक्षा 17 अक्टूबर एवं मुख्य परीक्षा 30 नवंबर 2019 को होगी।  
 


संबंधित खबरें