मुख्य समाचार

सूफी महोत्सव की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन 

पटना/13.06.19। मनेर शरीफ में 16 जून को होने वाले सूफी महोत्सव की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। इस संबंध में डीएम कुमार रवि की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। समय पर सभी कार्य को पूरा करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों में कार्यों का बंटवारा कर दिया गया। 

डीडीसी आदित्य प्रकाश वरीय नोडल पदाधिकारी एवं विशिष्ट पदाधिकारी (अनुभाजन) जैनेन्द्र कुमार मेला दंडाधिकारी के रूप में नामित किये गये हैं। बैठक में आईपीआरडी के उप निदेशक अनिल चौधरी भी मौजूद थे।   
 


संबंधित खबरें