पटना/14.06.19। राज्य सरकार ने 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें चार एडीजी, दो आईजी एवं 11 एसपी रैंक के अधिकारी हैं।
एडीजी : एससीआरबी, तकनीकी सेवाएं एवं आधुनिकीकरण के एडीजी जीतेंद्र कुमार को एडीजी मुख्यालय जबकि एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन को एडीजी सह अपर असैनिक सुरक्षा आयुक्त बनाया गया है। अपर असैनिक सुरक्षा आयुक्त एके आंबेडकर को एडीजी तकनीकी सेवाएं एवं बी श्रीनिवासन को एडीजी एससीआरबी एवं आधुनिकीकरण बनाया गया है।
आईजी : मुजफ्फरपुर के आईजी नैयर हसनैन खां को आईजी मुख्यालय एवं आईजी मुख्यालय गणेश कुमार मुजफ्फरपुर के आईजी बनाये गये हैं।
एसपी : समस्तीपुर की एसपी हरप्रीत कौर बीएमपी 5 की कमांडेंट , बांकी की एसपी स्वपना जी मेश्राम एसपी विशेष शाखा, बगहा के एसपी अरविंद कुमार गुप्ता को बांका एसपी एवं बीएमपी 5 के कमांडेंट विकास बर्मन को एसपी समस्तीपुर की जिम्मेवारी दी गई है।
इमामगंज (गया) के एसडीपीओ सुशील कुमार लखीसराय के एसपी, विशेष शाखा के एसपी राजीव रंजन 1 अरवल के एसपी एवं विशेष शाखा के एसपी राजीव रंजन 2 बगहा के एसपी बनाये गये हैं।
त्रिवेणीगंज (सुपौल) के एसडीपीओ जीतेंद्र कुमार पटना के सिटी एसपी (पूर्वी), एसपी लखीसराय कार्तिकेय शर्मा विशेष शाखा में एसपी, पटना के सिटी एसपी (पूर्वी) राजेंद्र भील बिहार स्वाभिमान बटालियन बगहा के कमांडेंट एवं अरवल के एसपी उमाशंकर प्रसाद को एसपी एटीएस की जिम्मेवारी दी गई है।