मुख्य समाचार

जैन इंटरनेशनल ने शहीद के परिवारों को दी सहायता राशि

पटना/16.06.19 । जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीटो) ने पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान के परिवारों को 3.80 लाख की सहायता राशि दी। साहु जैन सभागार में बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं पटना जैन समाज के सहयोग से सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जीटो एपेक्स संस्था के निदेशक रवि जैन ने कहा कि जवानों ने जिस विश्वास और साहस के साथ देश की सेवा की है वह गौरवपूर्ण है। बिहार, यूपी एवं झारखंड के 18 शहीद जवानों के परिजन के अलावा अन्य राज्यों के शहीद को भी सहयोग राशि दी गयी है। बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा कि शहीद के परिवार को सम्मान देना सभी का कर्तव्य है। शहीद के परिजनों को जैन समाज की महिलाओं ने शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से मंत्री नंद किशोर यादव एवं श्याम रजक, सीआरपीएफ के डीआईजी नीरज कुमार एवं संयोजक अजित जैन ने किया। इस मौके पर जीटो के सर्वेश जैन, प्रदीप जैन एवं योगेंद्र जैन, बिहार चैंबर के मुकेश जैन, एनके ठाकुर एवं अमित मुखर्जी समेत जैन समाज के सदस्य मौजूद थे। 


संबंधित खबरें