मुख्य समाचार

गढ़ीमाई मंदिर में पशु बलि पर रोक

पटना/18.06.19। गढ़ीमाई मंदिर (नेपाल) में बलि के लिए ले जाने वाले पशुओं पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। गढ़ीमाई मंदिर ट्रस्ट ने भी पशु बलि पर रोक की घोषणा की है।

नेपाल की सीमा के समीप बिहार के जिलावासियों से पशु व मत्स्य संसाधन विभाग ने अपील की है कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए पशुओं की बलि न दें। इसकी जगह फूल, मिठाई एवं नारियल का भोग लगाएं। पशु राष्ट्रधन हैं। इसे संरक्षित करें। 

गढ़ीमाई मंदिर नेपाल के बारा जिला के बरियारपुर में है। यह भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है। हर पांच साल पर यहां गढ़ीमाई फेस्टिवल मनाया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में पशुओं की बलि दी जाती है।      
 


संबंधित खबरें