मुख्य समाचार

कोटा के सांसद ओम बिरला बने लोकसभा अध्यक्ष

नई दिल्ली । कोटा (राजस्थान) से बीजेपी सांसद ओम बिरला 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने गये हैं । वह कोटा से लगातार दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुए हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओम बिरला के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ओम बिरला वर्षों से सार्वजनिक जीवन में रहे हैं। एक छात्र नेता के रूप में शुरुआत करते हुए वह निरंतर समाज की सेवा करते रहे हैं । कोटा के समग्र विकास में उनकी भूमिका सराहनीय रही है ।  कच्छ में भूकंप के बाद पुनर्निर्माण एवं केदारनाथ आपदा में उनके योगदान की भी चर्चा की गई । प्रधानमंत्री ने अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वह सदन की कार्यवाही के सफलतापूर्वक संचालन में सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे।
 


संबंधित खबरें