मुख्य समाचार

सर्राफा कारोबारियों की आवश्यक बैठक 27 जून को

पटना/25.06.19। बिहार के सर्राफा कारोबारियों की आवश्यक बैठक 27 जून को बोरिंग रोड स्थित हीरा पन्ना काॅमर्शियल कॉम्पलेक्स में 11.30 बजे होगी। आयोजन इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजीए) बिहार इकाई ने किया है। 

आईबीजीए बिहार इकाई के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि ज्वेलरी कारोबार से जुड़े लोगों पर आये दिन घटनाएं हो रही हैं। लूट एवं हत्या चिंता का विषय है। बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों से प्रशासन को अवगत कराया जायेगा ताकि समुचित कार्रवाई हो सके। 
 


संबंधित खबरें