पटना/25.06.19। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग में विधि-व्यवस्था एवं मद्य निषेध से संबंधित समीक्षा बैठक की। सात जून की बैठक में दिये गये निर्देश की सीएम ने अधिकारियों से रिपोर्ट ली। सीएम ने निर्देश दिया कि जिन पुलिस अधिकारियों की शराब धंधेबाजों से मिलीभगत है उन पर कड़ी कार्रवाई करें। बैठक में डीजीपी एवं मुख्य सचिव समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
अपराध नियंत्रण के लिए गश्ती वाहनों में जीपीएस यंत्र लगाने, थानों में वाहनों की उपलब्धता, लंबित वारंट एवं कुर्की-जब्ती के शीघ्र निपटारा का निर्देश दिया गया। थाना स्तर पर विधि-व्यवस्था एवं अनुसंधान को अलग करने पर भी चर्चा हुई। आर्थिक अपराध, मद्य निषेध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक के लिए की जा रही कार्रवाई की भी जानकारी ली ।