मुख्य समाचार

ज्ञान भवन में इनकम टैक्स पेयर्स लाउंज 1 जुलाई तक

पटना/26.06.19। आयकर विभाग लोगों को टैक्स संबंधित जानकारी देने के लिए ज्ञान भवन में 27 जून से 1 जुलाई तक करदाता लाउंज लगाएगा। पटना में इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर (आईआईएमटीएफ) 2019 में विभाग शामिल होकर लाउंज के जरिये लोगों को जागरूक करेगा।      

करदाता लाउंज का उद्घाटन आयकर विभाग के प्रधान महानिदेशक (प्रशासन) नई दिल्ली केसी घुमरिया करेंगे। पटना में पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है। इससे पहले नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भुवनेश्वर, अहमदाबाद, वाराणसी एवं बेंगलुरु में आयोजन हो चुका है।

करदाताओं की समस्याओं की फीडबैक लेने के लिए लाउंज का उपयोग किया जायेगा। सामूहिक आउटरिच प्रोग्राम पर केंद्रित होने के साथ बिहार एवं झारखंड के लोगों में आयकर विभाग का ब्रांड वैल्यू बढ़ाने में भी मददगार होगा। 

लाउंज में उपलब्ध सुविधाएं : आधार-पैन लिंक, पैन, ई-फाइलिंग और फॉर्म 26 एएस संबंधित जानकारी, टैक्स रिटर्न प्रीपेयरर की सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराना, विभिन्न विषयों में करदाताओं को जानकारी देना , स्वच्छ-धन अभियान में सहायता के लिए ऑनलाइन शपथ, युवा वर्ग को आकर्षक तरीके से आयकर देने के महत्व को बताना। 

कर भुगतान के लिए नुक्कड़ नाटक, क्विज एवं हास्य कलाकारों के जरिये लोगों को जागरूक किया जायेगा।  युवाओं के साथ आने वाले छोटे बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। 
 


संबंधित खबरें