पटना/27.06.19। बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 28 जून से शुरू हो रहा है। 26 जुलाई तक चलने वाले सत्र में 21 बैठक होंगी। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए अनुपूरक व्यय विवरणी से संबंधित विनियोग विधेयक पर वाद-विवाद और मतदान होगा। इसके अलावा राजकीय विधेयक एवं अन्य कार्यों पर चर्चा होगी।
मानसून सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी एवं विधान परिषद के सभापति हारून रशीद ने सर्वदलीय बैठक की। बैठक में सदन के बेहतर संचालन के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई।