मुख्य समाचार

सहेली सेंटर ने मनायी पहली वर्षगांठ, प्रमाणपत्र वितरित  

पटना । महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायक सहेली सेंटर ने पहली वर्षगांठ 26 जून को मनायी। सेंटर का संचालन रोटरी पाटलिपुत्र कर रहा है। इस मौके पर राजेंद्र नगर स्थित सेंटर में श्रम एवं कौशल विकास मंत्री विजय सिन्हा ने प्रशिक्षु महिलाओं को प्रमाणपत्र एवं सिलाई मशीन दिया।

विजय सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य प्रशंसनीय है। उन्होंने और सेंटर खोलने पर जोर दिया। समाज सेवी गीता जैन ने कहा कि यदि सभी संस्थाएं रोटरी पाटलिपुत्र की सोच को अपनाये, तो वंचित समाज की तस्वीर ही कुछ और होगी। समाज कल्याण समिति के उद्देश्य के बारे मे अनंदिता बनर्जी ने विस्तार से बताया। 

रोटरी की अध्यक्ष वीणा जैन ने कहा कि सेंटर तत्कालीन अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की देन है। राधेशयाम बंसल एवं विमल जैन ने रोटरी के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर रोटरी की सचिव शर्मिला गुप्ता, सदस्य अनिल रिटोलिया, सच्चिदानंद सिंह, एनसी जैन, सीता मुखोपाध्याय एवं पारिजात सौरभ समेत कई गण्यमान्य मौजूद थे।   
 


संबंधित खबरें