मुख्य समाचार

पुणे में 15 लोगों की मौत पर सीएम ने व्यक्त की संवदेना  

पटना/29.06.19। पुणे (महाराष्ट्र) के कोंधवा में दीवार गिरने से कटिहार जिले के 15 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये एवं घायलों को 50 हजार रुपये अनुदान देेने की घोषणा की है। 

साथ ही नई दिल्ली के बिहार भवन स्थित संयुक्त श्रमायुक्त को पुणे जाने एवं घायल लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। सीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की ईश्वर से कामना की है। 
 


संबंधित खबरें