नई दिल्ली/03.07.19। केंद्र सरकार ने 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से देश के किसानों को राहत मिलेगी। धान, मक्का,मूंग, अरहर, उड़द, ज्वार, बाजरा, रागी, बदाम, कपास, तिल, सूरजमुखी, नाइजर सीड और सोयाबीन फसलों का एमएसपी बढ़ाया गया है।
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीइए) ने फैसला लिया। अब साधारण धान का एमएसपी 1815 रुपये, मक्का का 1760, अरहर का 5800 रुपये, मूंग 7050, उड़द 5700 रुपये, बदाम 5090, तिल 6485, सोयाबीन 3710 रुपये एवं सूरजमुखी का एमएसपी 5650 रुपये होगा।