पटना/06.07.19। बिहार इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन (बीईटीए) ने गुरुद्वारा गली, फ्रेजर रोड के समीप एक स्थायी पनशाला लगाई। ब्लू स्टार कंपनी का 200 लीटर क्षमता का वाॅटर कूलर राहगीरों के लिए उपयोगी होगा। कूलर में पानी की व्यवस्था नरेंद्र यादव एवं बिजली की व्यवस्था नालंदा इलेक्ट्रिक के सौजन्य से की गई है। एसोसिएशन ने इसके लिए आभार प्रकट किया है। अध्यक्ष संदीप सर्राफ ने कहा कि कुछ और जगहों पर यह व्यवस्था शीघ्र शुरू होगी। इस मौके पर एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे।
एसोसिएशन 7 जुलाई को 51 कन्याओं के सामूहिक विवाह पर वर-वधू को एक पंखा व दो बल्ब भी दे रहा है। मां वैष्णौ देवी सेवा समिति ने सामूहिक विवाह का आयोजन एसके मेमोरियल हाॅल में किया है।