मुख्य समाचार

अच्छी बारिश से धान की रोपनी में आई तेजी

पटना/09.07.19। बिहार में हो रही अच्छी बारिश से धान की रोपनी में तेजी आई है। हालांकि जून से अब तक सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जून महीने में 41 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। 

अब तक धान की रोपनी 2,57,189 हेक्टेयर में हो चुका है। यह लक्ष्य का 77.94 प्रतिशत है। इस बार धान रोपनी का लक्ष्य 3,30,000 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। इसी तरह मक्का की बुआई 4,24,500 हेक्टेयर में की जानी है। अब तक 1,64,620 हेक्टेयर में बुआई हुई है। 

कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि सूखा या बाढ़ से निपटने के लिए धान की सामुदायिक नर्सरी तैयार की गई है। इस नर्सरी से किसानों का बिचड़ा छतिग्रस्त होने पर पुनः जरूरतमंद किसानों को निःशुल्क बिचड़ा उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि विभाग में प्रतिदिन किसानों की बेहतरी के लिए समीक्षा बैठक हो  रही है। 
 


संबंधित खबरें