मुख्य समाचार

आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला

पटना/09.07.19। राज्य सरकार ने आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। पटना के डीडीसी आदित्य प्रकाश को डीडीसी छपरा एवं छपरा के डीडीसी सुहर्ष भगत को पटना का डीडीसी बनाया गया है। सुहर्ष पटना महानगर क्षेत्र प्राधिकार के सीईओ के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

बेगूसराय की डीडीसी जे प्रियदर्शनी को भागलपुर नगर निगम का आयुक्त, औरंगाबाद के डीडीसी घनश्याम मीणा को दरभंगा का नगर आयुक्त, जहानाबाद के डीडीसी मनेश कुमार मीणा को मुजफ्फरपुर का नगर आयुक्त, नवादा के डीडीसी सावन कुमार को गया नगर निगम आयुक्त की जिम्मेवारी दी गई है।

भागलपुर के नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा एवं मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त संजय दुबे को पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है।     
 


संबंधित खबरें