मुख्य समाचार

बिल्डर्स एसोसिएशन ने की घटना की निंदा 

पटना/11.07.19। बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया नेे विंध्यवासिनी डेवलपर्स के मिथिलेश सिंह की हत्या की निंदा की है। संघ के अध्यक्ष सचिन चंद्र ने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में संघ परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में लाॅ एंड ऑर्डर बिगड़ी है और लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इन घटनाओं का असर राज्य में निवेश पर पड़ रहा है। पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। संघ ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।           
 


संबंधित खबरें