मुख्य समाचार

बिहार सर्वश्रेष्ठ कृषि राज्य पुरस्कार से सम्मानित 

नई दिल्ली/पटना/11.07.19। होटल ताज पैलेस में बिहार के कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार को देश के प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ कृषि राज्य पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान सचिव सुधीर कुमार एवं बामेती के निदेशक डाॅ जीतेंद्र प्रसाद भी उपस्थित थे। केरल के राज्यपाल की अध्यक्षता में लीडरशीप पुरस्कार समिति ने बिहार को सर्वश्रेष्ठ कृषि राज्य पुरस्कार 2019 के लिए चुना है। एग्रीकल्चर टूडे ग्रुप वर्ष 2008 से पुरस्कार का आयोजन रहा है। 

कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार को पुरस्कार कृषि रोड मैप के तहत कृषि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए दिया गया है। यह सम्मान राज्य के करोड़ों किसानों की मेहनत एवं कृषि वैज्ञानिकों के श्रम का नतीजा है।

किसानों के बैंक खाते में सीधे अनुदान भुगतान की व्यवस्था, जैविक काॅरिडोर के लिए किये जा रहे कार्य, किसान चौपाल का आयोजन, कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा के क्षेत्र में नये कृषि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की स्थापना, बीज विकास के क्षेत्र में बीज विस्थापन दर में उल्लेखनीय वृद्धि को देखते हुए राज्य को यह पुरस्कार मिला है। 

कृषि रोड मैप के कार्यान्वयन के फलस्वरूप राज्य को धान, गेहूं तथा मक्का के क्षेत्र में कृषि कर्मण पुरस्कार मिल चुका है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय को इंडियन एक्सप्रेस की तरफ से टेक्नो सभा, इसी विश्वविद्यालय को यूट्यूब की तरफ से क्रियेटिविटी अवार्ड, कृषि विज्ञान केंद्र सबौर को राष्ट्रीय स्तर पर 2019 का सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र का पुरस्कार तथा कृषि विज्ञान केंद्र रोहतास को क्षेत्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र का पुरस्कार मिला है। 
 


संबंधित खबरें