मुख्य समाचार

16 जुलाई को तीन घंटे तक रहेगा चंद्रग्रहण 

पटना/12.07.19। चंद्रग्रहण भारत में 16 जुलाई की रात 1.31 बजे से शुरू होकर 4.30 बजे तक रहेगा। गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण का योग 149 साल बाद बन रहा है। इस अवधि में चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया धीरे-धीरे बढ़ेगी। सबसे ज्यादा असर 3.01 बजे दिखेगा। इस दौरान चंद्रमा का आधे से थोड़ा ज्यादा हिस्सा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह ढक जाएगा।

हिंदू धर्म में ग्रहण का महत्व है। ग्रहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं भी प्रचलित हैं। चंद्रग्रहण का सूतक 16 जुलाई को नौ घंटा पहले यानी दिन 4.30 बजे से शुरू हो जायेगा। सूतक काल में किसी नये या शुभ काम को नहीं करना चाहिए। चंद्रग्रहण की स्थिति चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य की एक सीध में आने से होती है। चांद पर पृथ्वी की छाया पड़ती है और चांद दिखाई नहीं देता है। 


संबंधित खबरें