मुख्य समाचार

नारियल विकास बोर्ड ने आवेदन भेजने की तिथि बढ़ायी

कोची (केरल)। नारियल विकास बोर्ड ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2019 तक बढ़ा दी है। विभिन्न् श्रेणियों में 23 पुरस्कार हैं। बोर्ड ने विविध श्रेणियों में पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किये थे। 

पुरस्कार नारियल किसान, नारियल प्रसंस्करणकर्ता, अनुसंधान कार्यकर्ता, नारियल आधारित हस्तशिल्प का निर्माण करने वाले कारीगर, नारियल उत्पा्दों के निर्यातक, नारियल विकास के क्षेत्र में विस्तार कार्यकर्ता, सर्वोत्तम नारियल उत्पादक फेडरेशन, महिलाओं द्वारा संचालित नारियल प्रसंस्करण इकाई और बोर्ड का सर्वोत्तम प्रदर्शन सह बीज फाॅर्म के लिए दिए जा रहे हैं।    

विस्तृत जानकारी नारियल विकास बोर्ड की वेबसाइट www.coconutboard.nic.in पर भी उपलब्ध है।


संबंधित खबरें