मुख्य समाचार

सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण      

पटना/14.07.19। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी एवं मोतिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। हवाई सर्वेक्षण के पहले सीएम ने पटना में बाढ़ से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी। 

राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टुकड़ियां तैनात की गयी हैं। विगत तीन-चार दिनों से नेपाल के तराई इलाकों में अधिक वर्षा के कारण फ्लैश फ्लड की स्थिति हो गई है। पिछले साल के 50 एमएम औसत बारिश की तुलना में इस साल अब तक 280 से 300 एमएम बारिश हुई है।

मुख्यमंत्री ने रिलिफ कैम्प और कम्युनिटी किचन की व्यवस्था, सफाई, मानव-पशु दवा एवं पशु चारा की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया है। हवाई सर्वेक्षण में जल संसाधन मंत्री संजय झा, मुख्य सचिव दीपक कुमार, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत भी थे।


संबंधित खबरें